
ई-पंजीकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील में ई-पंजीकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐसे में स्टाम्प विक्रेता, अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों ने कह दिया है कि जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। बता दें कि तहसील पहुंचने वाले लोगों को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कुछ दिनों से हापुड़ तहसील में अधिवक्ता, स्टाम्प विक्रेता लगातार हड़ताल पर हैं। ई-पंजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक अधिवक्ताओं की मांगों को वापस नहीं लिया जाता।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























