
इंडेन कंपनी की सेल्स अधिकारी का तबादला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईओसीएल कंपनी की जनपद हापुड़ की 14 गैस एजेंसी पर आपूर्ति के मुकाबले स्टॉक के सत्यापन में गड़बड़ी मिलने के आरोप में कंपनी की सेल्स अधिकारी प्रिया अग्रवाल का स्थानांतरण हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी डॉक्टर सीमा सिंह की रिपोर्ट पर तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने शासन में प्रमुख सचिव को पत्र भेजा था जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने जिले में जाकर जांच की। अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह में गैस एजेंसी के संचालक ने मामले में पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मौखिक रूप से शिकायत की थी। इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी डॉक्टर सीमा सिंह को जांच के आदेश दिए थे। जांच में सामने आया कि स्टॉक में कंपनी की सेल्स अधिकारी की ओर से एजेंसियों पर आपूर्ति को लेकर दर्शाए गए डाटा का मिलन में बड़ा अंतर मिला है। एजेंसियों को कम सिलेंडर दिए गए जबकि पूर्ति विभाग को जो डाटा भेजा गया उस पर सिलेंडर की संख्या अधिक थी। सेल्स अधिकारी पर आरोप है कि पूर्ति विभाग के अधिकारियों को फर्जी डाटा उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उनका तबादला कर दिया गया है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























