
गांव बदनौली में अवैध रूप से चल रहा था स्विमिंग पूल, जिम्मेदार कौन?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध रूप से स्विमिंग पूल का संचालन पिछले कई वर्षों से हो रहा है। अधिकारियों की साठगांठ से ही अवैध रूप से स्विमिंग पूल चल रहे हैं। रविवार को स्विमिंग पूल में नहाने गए 36 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हापुड़ के गांव बदनौली में स्थित स्विमिंग पूल अवैध रूप से संचालित हो रहा था। युवक की मौत के बाद गांव सरावा निवासी स्विमिंग पूल संचालक पूल पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
पिलखुवा की रेलवे रोड निवासी 36 वर्षीय आशीष सिंघल दिल्ली में ड्राई-फ्रूट और मसाले की खरीद फ्रॉख्त का काम करते थे। वह अपने दोस्त पुनीत व ललित दो बच्चों के साथ गांव बदनौली स्थित स्विमिंग पूल नहाने गए थे। गहरे पानी में वह डूबने लगे तो उन्हें दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद आशीष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि अवैध रूप से इस स्विमिंग पूल का संचालन हो रहा था जहां पर लाइफ सेविंग गार्ड भी तैनात नहीं था। यदि लाइफगार्ड तैनात होता तो शायद यह हादसा ना होता। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार स्विमिंग पूल संचालक की भी तलाश की जा रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























