
👁 7 views Views
हापुड़ में 48 लाख रुपए से बदले जाएंगे मेन हाल के ढक्कन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका 48 लाख रुपए की लागत से मेन हाल के ढक्कन बदलेगा। पालिका क्षेत्र में करीब 200 मोहल्ले हैं। लगभग सभी पुराने मोहल्लों में सीवर लाइन हैं लेकिन यह सभी चौंक पड़ी है। इन सीवर लाइनों को बदलने की योजना है। मशीनों तथा मैनुअल तरीके से साफ-सफाई के दौरान इनके ढक्कन भी टूट रहे हैं। कर्मचारी टूटे ढक्कनों को लगाकर ही चले जाते हैं जिसकी वजह से हादसे की संभावना बनी रहती है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि टूटे पड़े मैनहोल की मरम्मत व यह ढक्कन बदले जाएंगे। टेंडर निकाला गया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























