
सीएचसी गोहरा में ट्रूनॉट मशीन का उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ 03 सितम्बर 2026.। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के भारत सरकार के संकल्प को सत प्रतिशत पूरा करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोहरा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा हूण द्वारा टी0बी 0(TB) की आधुनिक और त्वरित जांच के लिए अत्याधुनिक ट्रूनॉट (TrueNat) मशीन, नवनिर्मित पैथोलॉजी लैब, डिजिटल एक्स-रे मशीन और डेंटल मशीन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण ने कहा कि इस आधुनिक ट्रूनॉट मशीन के लगने से अब ग्रामीण क्षेत्र के टी0बी0 रोगियों को जांच और इलाज के लिए बड़े शहरों या महंगे निजी लैबों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब स्थानीय स्तर पर ही टी0बी0 के साथ-साथ दवा-प्रतिरोधी (Drug-resistant) टीबी की बेहद सटीक और त्वरित जांच पूरी तरह नि:शुल्क संभव हो सकेगी, जिससे मरीजों का सही समय पर तत्काल इलाज शुरू हो सकेगा। इसके साथ ही डिजिटल एक्स-रे, अत्याधुनिक डेंटल मशीन और पैथोलॉजी लैब के शुरू होने से ग्रामीणों को छाती (सीने), हड्डियों, दांतों व अन्य आवश्यक जांचों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. किशोर कुमार अहूजा ने मुख्य अतिथि का पौधा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों और अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं तथा दवाओं की उपलब्धता की सराहना की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेखा हूण, सागर हूण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. किशोर कुमार अहूजा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह जिला PPM कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी, सीएचसी गोहरा से अधीक्षक डॉ 0 धर्मेश0कंसल अजय मलिक, फार्मासिस्ट सुनील वर्मा और ए0एन0एम (ANM) गीता सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















