हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव माधवपुर में रविवार को दूध की धार लगाई गई। इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए ग्रामीण एकत्र हुए और उन्होंने दूध की धार लगाई जिससे क्षेत्र में बारिश हो और किसानों को राहत मिले।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और दूध की धार लगाकर प्रभु से बारिश की प्रार्थना की। इस दौरान गांव में भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर शिव शर्मा, अंकुर ठाकुर, रिंकू त्यागी, सूचित त्यागी, भूषण त्यागी, रमेश त्यागी, अमरजीत त्यागी, लाला त्यागी, विकास त्यागी आदि शामिल हुए।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























