
👁 13 views Views
हापुड़ में हर घंटे बदल रहा मौसम का मिजाज, कभी बारिश तो कभी धूप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी बूंदाबांदी हो रही है, तो कभी तेज धूप निकल रही है। कुछ समय बाद तेज बारिश और आसमान में बिजली कड़कने से मौसम का मिजाज बदल रहा है।
मौसम में लगातार हो रहे इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। बदलते मौसम के चलते लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कभी धूप, कभी बारिश और कभी आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट—हापुड़ में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671



























