हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुताबिकन 11 मौहर्रम 1446 हिजरी को इमाम बारगाह रिज्वीया कोटला सादात हापुड में एक मजलिस का इन्काद किया गया जिसको मोलाना सिब्ते हसन तुराबी (मुजफफरनगर) ने खिताब किया। मौलाना ने अपने बयान मे फरमाया कि इमाम हुसैन अ० की कुर्बानी किसी एक मजहब के लिये नही थी बल्कि आलमे इन्सानियत के लिये थी। मौलाना ने यह भी बताया कि इमाम हुसैन ने अपने साथियो व बच्चो को साथ लेकर कर्बला नाम की जमीन पर वो अजीम कुर्बानी दी जो यादगारे जमाना है। बाद मजलिस जुलूस बरामद हुआ जिसमे अलम व ताजिये बरामद हुये और अर्जुमन हुसैनी हापुड ने सिनाजनी करते हुये कोटला सादात से हर्ष कालौनी 20 फुटा रोड होते हुये कर्बला पहुंचकर अजादारो ने अपना दुख जाहिर किया। और नम आखों से ताजियो को सुपुर्दे खाक किया । जुलूस मे नोहा खुवानी के फराइज मौहम्मद अली, अतहर अब्बास, तहसीन हुसैन, जरगाम हैदर व मोमिन अब्बास ने दिये। 20 फुटा हर्ष कालौनी रोड पर सबीले हुसैनी की गयी जिसे सय्यद शाह अब्बास रिज्वी (घोडे वाले) ने अजाम दिया। जुलूस का संचालन अर्जुमन हुसैनी के अध्यक्ष सय्यद राशिद हुसैन रिज्वी ने किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























