REPRESENTATIVE IMAGE
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : तीर्थस्थल बृजघाट पर पार्किंग शुल्क के नाम पर श्रद्धालुओं के वाहनों से अवैध वसूली अभी रुकी है, बल्कि उनके हौसले बढ़ते नजर आ रहे है।
बृजघाट में गंगातट पर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को रोकने के लिए चारो ओर बैरिकेट्स लगाए गए है। इन बैरिकेट्स पर ठेकेदार के हट्टे-कट्टे नौजवान लठ हाथ में लिए तैनात रहते है। अवैध रुप से लगाए गए बैरिकेट्स पर वाहन के पहुंचते ही ठेकेदार के कारिंदे वाहन को घेर लेते है और 50 रुपए की पर्ची थमा देते है। यह पर्ची एंट्री शुल्क बताई जा रही है।
ठेकेदार का पार्किंग स्टेंड पर पार्किंग शुल्क वसूलने का ठेका है, जो प्रति वाहन 30 रुपए है, परंतु प्रवेश शुल्क के नाम पर 50 रुपए वसूलने पर श्रद्धालुओं में रोष है।
पिछले दिनों गढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार के विरुद्ध अधिक धनराशि वसूलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, परंतु ठेकेदार की गिरफ्तारी न होने से कारिंदों के हौसले बुलंद है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

























