हापुड़ में अवैध कुट्टीघर पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर मीट कारोबार अवैध रुप से संचालित हो रहा है और घरों में बूचड़खाने चल रहे है। पुलिस अनेक बार छापामारी कर अवैध बूचड़खाने पकड़ चुकी है।
हापुड़ नगर पुलिस ने मोतीकालोनी में एक घर पर छापामारी करके अवैध बूचड़खाना पकड़ा है, जहां से पुलिस ने मांस के दो धंधेबाजों को धर दबोचा, जबकि मौके से दो फरार हो गए। पुलिस ने एक सूचना पर मोती कालोनी के एक घर पर छापा मारा मोती कालोनी के एक घर पर छापा मारा और पशु कटान करते हुए दो आरोपियों वसीम व मतीन कुरैशी को धर दबोचा। जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने मौके से भैंस का मीट, औजार आदि बरामद किए है। भैंस का मीट का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे भैंस का कटान कर मीट हापुड़ नगर व आस-पास की दुकानों पर चोरी छिपे सप्लाई करते है। उल्लेखनीय है कि हापुड़ के मोती कालोनी इलाके में इससे पहले भी बूचड़खाने पकड़े जा चुके है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















