हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तमंचों का जखीरा पकड़ा है। ये तमंचे असामाजिक तत्वों को 5 से 7 हजार रुपए में सप्लाई किए जाते थे। पुलिस ने मौक से जनपद मेरठ के थाना मुंडाली के गांव जिसौरा का इमरान को धर दबोचा।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने सोमवार की अपराह्न हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने एक सटीक सूचना के आधार पर रेलवे पटरी के पास रेलवे क्वार्टर के एक खंडर में छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी को पकड़ लिया। जनपद भर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हथियारों व शराब माफियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मेरठ जनपद के थाना मुंडाली के गांव जिसौरी के इमरान को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, एक पोनिया, तीन अधबने तमंचे, दो कारतूस व तमंचे बनाने में प्रयुक्त औजार बरामद किए है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुंडों को तमंचे सप्लाई करना स्वीकार किया है। आरोपी पर शस्त्र अधिनियम के तहत कई मुकद्दमे दर्ज है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600
























