हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अवैध निर्माण व अतिक्रमण को लेकर प्रशासन कितना भी अलर्ट क्यों न हो, परंतु गलत कामों में लिप्त लोग हर वक्त एचपीडीए व प्रशासन की आंख में धूल झोंकने में लगे है और अवैध निर्माण व अतिक्रमण में लिप्त है। खबर में दर्शाई गई फोटो हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित आलू वालों की कोठी के मुख्य द्वार के पास की है, जहां रातों-रात बेसमेंट बनाकर बाहर से ऐसा कवर कर दिया गया है, जैसे यहा कुछ निर्माण हुआ ही नहीं है।
जिस भूमि पर यह बैसमैंट बना है, वह आवासीय भूमि है। आवासीय भूमि पर व्यवसायिक भवन बनाने हेतु लैंड यूज परिवर्तन जरुरी है, परंतु लैंड यूज नहीं बदला गया है। पता नहीं एचपीडीए ने बेसमैंट व दुकान भवन बनाने हेतु किस आधार अनुमति दी है। मिट्टी का अवैध खनन होकर बेसमैंट बनाया गया है और व्यवसायिक भवन का निर्माण शुरु हुआ है। रामगंज के निकट रेलवे रोड पर भी बेसमैंट सहित बहुमंजिले भवन का निर्माण भी मानकों के विपरित चल रहा है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




















