
हापुड़-गढ़ रोड पर अवैध निर्माण से परेशानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गली-मौहल्लों में तो अवैध निर्माण जमकर हो रहे है, परंतु मुख्य मार्ग भी अछूते नहीं है। हापुड़-गढ़ रोड मार्ग पर स्थित अनुज विहार के ठीक सामने एक बहुमंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो प्राधिकरण की सांठगांठ का प्रतीक है। भवन में जब व्यवसायिक गतिविधियां शुरु होंगी तो यातायात में अवश्य व्यवधान पैदा होगा।
भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृति तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाणपत्र जरुरी है, जो नहीं लिया गया है। भवन निर्माण चोरी-छिपे तेजी से चल रहा है। बताते है कि भूमिगत से लेकर कई मंजिल तक भवन निर्माण होगा। भवन निर्माण से खनन करके लाई गई खनन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और बैनामी रकम का इस्तेमाल हो रहा है। नगर उपभोक्ता संघ ने इस ओर ध्यान देकर राजस्व क्षति को रोकने की मांग की है।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586


























