
हापुड़ की राजेंद्र नगर कॉलोनी में बहु मंजिले भवन का अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पाश कॉलोनी राजेंद्र नगर व अमरदीप मार्ग पर बना एक बहु मंजिला भवन सर्वाधिक चर्चा में है। इस भवन को लेकर कॉलोनीवासी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। आरोप है कि भवन का मानचित्र आवास में स्वीकृत है, जबकि बहु मंजिले भवन में चिकित्सीय कार्य शुरू करने की तैयारी की जारी है।
बताते हैं कि भवन का आवासीय मानचित्र स्वीकृत होने के बाद एचपीडीए के किसी भी इंजीनियर व सुपरवाइजर ने मौके का निरीक्षण कर यह देखने की जहमत नहीं उठाई की भवन का निर्माण मानचित्र के अनुरूप हो रहा है अथवा नहीं। इस सिलसिले में इंजीनियर ने फाइल पर कोई पत्रावली दाखिल नहीं की है। भवन पूरी तरह से मानकों के विपरीत बन रहा है।
प्राधिकरण के मुताबिक भवन की अधिकतम ऊंचाई सड़क की चौड़ाई तथा फ्रंट सेट बैक के योग के डेढ़ गुना से अधिक नहीं होगी।
भवन निर्माण में काले धन का इस्तेमाल किया गया है और निर्माण सामग्री पर भी पूरा जीएसटी आधार नहीं किया गया है। भवन निर्माण पूरा होने पर प्राधिकरण से कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी लेना जरूरी है।
मेरठ के सेंट्रल मार्किट को लेकर देश की शीर्ष अदालत ने यह निर्णय दिया है की आवासीय कॉलोनी में व्यापारिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकती। हापुड़ के कॉलोनीवासियों की यही मांग है कि निर्माणाधीन बहु मंजिले भवन में मेडिकल चिकित्सीय व्यापारिक गतिविधियों को रोकर जाए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















