
👁 9 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की सांठगांठ से ग्रामीण इलाकों में भी अवैध निर्माण को बल मिल रहा हैं। अब नया मामला थाना बाबूगढ़ के अन्तर्गत छपकौली शिव मंदिर मार्ग का सामने आया हैं।
कस्बा बाबूगढ़ से बछलौता रोड से छपकौली के प्राचीन शिव मंदिर को जाने वाले मार्ग पर एक हनुमान मंदिर हैं। हनुमान मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर एक दर्जन दुकानों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं। यह निर्माण पूरी तरह से मानकों के विपरीत हैं। पता चला हैं कि दुकानों के अवैध निर्माण के पीछे प्राधिकरण में पनप रही सफेद लिफाफा कलचर का हाथ हैं।
नागरिकों की मांग हैं कि अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए ताकि यातायात में कोई व्यवधान पैदा न हो।




















