
अनुज बिहार में बन रहा अवैध व्यवसायिक भवन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण भले ही जनपद हापुड़ में अवैध कालोनी व अवैध भवनों को चिन्हित करके सूची तैयार करने में लगा रहता है, परंतु अवैध कॉलोनी में अवैध भवनों की बढ़ती संख्या प्राधिकरण की नियत पर उंगली उठा रही है, जो इस बात का संकेत है कि जनपद में अवैध कालोनी व अवैध भवनों की बढ़ती संख्या के पीछे प्राधिकरण की सांठगांठ है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर एक अवैध कॉलोनी अनुज विहार है। इस कॉलोनी के स्टार्टिंग पॉइंट पर ही एक बिल्डिंग का अवैध रूप से निर्माण हो रहा है, जो मानक विपरीत तथा बिना मानचित्र के बनाई जा रही है। भवन मालिक साथ की साथ कली व चूने आदि से पुताई भी करता जा रहा है। सड़क किनारे बनने वाले व्यवसायिक व आवासीय भवनों का निर्माण शुरू करने से संबंधित विभाग से नो ऑब्जेक्शन प्रमाण पत्र लेना जरूरी है। परंतु निर्माणाधीन भवन मालिक ने ऐसा कोई प्रमाण पत्र नहीं लिया है। निर्माणाधीन भवन पर सेटबैक भी नहीं है और नहीं कोई पार्किंग की व्यवस्था है।
अवैध कालोनी में अवैध निर्माण से सरकार को विकास शुल्क, राज्यकर तथा सेस कर से हाथ धोना पड़ रहा है। नागरिकों की मांग हैं कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए अवैध निर्माण को तुरंत सीज किया जाए।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















