
अवैध कॉलोनी प्रहलाद नगर में अवैध बिजनेस कांप्लेक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर निगाह डाले तो जनपद हापुड़ में करीब 350 अवैध कॉलोनियां है और इन अवैध कॉलोनियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। प्राधिकरण अवैध कॉलोनी में किसी भी आवासीय व व्यवसायिक भवन के मानचित्र को स्वीकृत नहीं करता है और न कॉलोनी में किसी प्रकार की सुविधा प्रदान करता है। प्राधिकरण के रिकॉर्ड में प्रहलाद नगर भी अवैध कॉलोनी है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित महिंद्रा शोरूम के पीछे प्रहलाद नगर कॉलोनी है। इस कॉलोनी में ज्यादातर व्यवसायिक भवन है। फिलहाल में कई हजार वर्ग मीटर में एक बिजनेस कांप्लेक्स का निर्माण तेजी से चल रहा है जो पूरी तरह से अवैध होने के साथ-साथ मानक के विपरीत है। इस निर्माणाधीन भवन के तीन साइड पर रोड बनी है। एक जन प्रतिनिधि ने निधि फंड से तथा नगर पालिका हापुड़ में अवैध कॉलोनी में पक्की सीमेंट सड़क बनाई है और अपने-अपने नाम के झंडा गाड़ दिए हैं। प्रहलाद नगर में सड़क निर्माण पर करीब 32 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
कई हजार वर्ग मीटर में निर्माणाधीन भवन से सरकार को विकास शुल्क व राज्य कर से हाथ धोना पड़ रहा है। प्राधिकरण के कारिंदे मौके पर झांक कर और निर्माण को गति देने का इशारा कर लौट जाते हैं। भवन में जब व्यवसायिक गतिविधियां शुरू होंगी तो यातायात में व्यवधान अवश्य पैदा होगा। नागरिकों ने मांग की है कि अवैध निर्माण को रोका जाए।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















