हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित धर्मशाला के फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति जल्द ही कुर्क होगी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी जयप्रकाश निवासी गांव कमरिया जनपद अमरोहा के घर कुर्की का नोटिस भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो साल से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि हापुड़ क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया कि जयप्रकाश समेत चार लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ तो उसकी संपत्ति को जल्द ही कुर्क कर दिया जाएगा।
नए डिजाइन के साथ बनवाएं मॉडर्न फर्नीचर: 9917449702

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























