हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक अपने ममेरे भाई के साथ घर के बराबर में बने पुश्तैनी मकान में शुक्रवार की दोपहर बैठा हुआ था। अचानक उसका ममेरा भाई खाना खाने के लिए घर लौट आया और 30 वर्षीय युवक वहीं बैठा रहा। जब ममेरे भाई खाना खाने के आधे घंटे बाद घर के बराबर में बने पुश्तैनी मकान में पहुंचा तो उसने देखा कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से उतरकर गमगीन माहौल में उसका दाह संस्कार कर दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की सूचना के संबंध में कोई भी जानकारी परिजनों की तरफ से नहीं मिली है। गांववासियों ने बताया कि 30 वर्षीय युवक अपनी पत्नी से परेशान होकर चल रहे विवाद के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान था जिसका उपचार भी चल रहा था।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























