हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गलियारे का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव ठेरा के किसानों ने जमीन देने के लिए सहमति पत्र भी सौंपे हैं।
आपको बता दें कि नायाब तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गलियारा भी विकसित किया जाना है जिसके लिए गांव बरारी, आलमगढ़, ठेरा समेत चार गांवों में करीब 300 किसानों की करीब 126 हेक्टेयर भूमि का अधिकरण किया जाना है जिसके लिए पिछले काफी समय से जिला प्रशासन द्वारा किसानों से जमीनों का बैनामा करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक काफी किसानों ने बैनामा करा दिया है। वहीं अन्य किसान भी बैनामा करने के लिए सहमत है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























