
विवाहिता की दहेज हत्या करने के मामले में पति, सास व ससुर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित हत्यारोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अमन पुत्र अनिल, अनिल पुत्र ब्रह्म सिंह और सरोज पत्नी अनिल निवासीगण रामलीला मैदान, बारादरी कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोप है कि आरोपियों ने दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को मंगलवार को दौताई नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















