
👁 13 views Views
बिलों में पानी भरने से सैकड़ों मेंढक आए बाहर
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनता हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बिलों में पानी जाने से मेंढक भी अपने बिलों से बाहर आ गए हैं। हापुड़ के सीता देई में भी मेंढक अपने-अपने बिलों से बाहर आ गए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें हरे और पीले रंग के मेंढक दिखाई दे रहे हैं।
बुधवार की सुबह जब क्षेत्र वासियों की आंख खुली तो देखा कि मेंढक की आवाजे आ रही थी। इसके बाद वह खेतों की ओर पहुंचे तो देखा कि बिलों में पानी भरने के कारण मेंढक भी बाहर आ गए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























