
टेंपो का टायर बदल रहे चालक की कैंटर की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार को टेंपो चालक को कैंटर ने रोंद दिया। सड़क हादसे के दौरान टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। टेंपो चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पप्पू सिंह पुत्र जगदीशसर निवासी गांव लालपुर बड़ा थाना जेंतीपुर जनपद शाहजहांपुर टेंपो लेकर कहीं जा रहा था कि रास्ते में थ्री व्हीलर पंक्चर हो गया। ऐसे में वह टेंपो का टायर बदल रहा था। तभी पीछे से आए कैंटर ने टेंपो चालक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























