
हापुड़: नवीन मंडी स्थल पर करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौत
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल में बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक गौवंश की मौत हो गई जिसके बाद लोगों ने नगरपालिका तथा विद्युत विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खंभे में उतरे करंट को दुरुस्त किया।
मामला बुधवार की सुबह का है जब नवीन मंडी स्थल पर लगे बिजली के खंबे में अचानक करंट उतर आया जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान एक गोवंश करंट की चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गई जबकि आसपास खड़े लोग और अन्य गोवंश बाल-बाल बच गए। व्यापारियों ने तुरंत नगर पालिका और बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शटडाउन लेकर बिजली के खम्भे में उतरे करंट को दुरुस्त किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























