
मुकेश कौशिक गढ़मुक्तेश्वर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोनीत
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने मुकेश कौशिक को गढ़मुक्तेश्वर कांग्रेस का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को मनोनयन पत्र देकर व फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त गढ़ नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक ने आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस संगठन को विश्वास दिलाया है कि वह गढ़मुक्तेश्वर नगर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
बता दें कि मुकेश कौशिक इससे पहले कांग्रेस संगठन सेवादल का जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए और उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने मुकेश कौशिक को गढ़मुक्तेश्वर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
बधाई देने वालों में पूर्व विधायक गजराज सिंह, हापुड़ शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक मोघे, एड. रघुवीर सिंह, आई सी शर्मा, डॉक्टर फराहीम, रामलाल आर्य, पंकज चौधरी, प्रवीण शर्मा, यशपाल ढीलोर, इकबाल प्रधान, मजहर खान, सुखपाल गौतम, पवन कौशिक, सौरभ शर्मा, हर्ष कुमार सिरोही, गुलफाम कुरैशी, कुसुम लता, जिला कोषाध्यक्ष, सुशील शास्त्री, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, नफीस, मनोज शर्मा, देवीराम, डालचंद शर्मा, बिजेंद्र त्यागी, जितेंद्र नागर, पदम सिंह साहनी, खुशनूद अली, अरुण वर्मा, सुशील कश्यप, रामू चौधरी, संजय छाबड़ा, कपिल शर्मा, मोहम्मद परवेज, सुबोध शास्त्री, ऋषिपाल सिंह, अमरनाथ शर्मा, एडवोकेट फुरकान, आकाश त्यागी, गोपाल भारती, महबूब अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG
























