
15 अगस्त के बाद गरजेगा एचपीडीए का बुलडोजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में अवैध कॉलोनाइजर व बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अथवा मानक के विपरीत भवन निर्माण करने वालों को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने सबक सिखाने की ठान ली और 15 अगस्त के बाद एचपीडीए का बुलडोजर गरजता हुआ दिखाई देगा।
सूत्रों के अनुसार एचपीडीए के जिम्मेदार कर्मचारियों व स्टाफ फिलहाल कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने हेतु अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात है और महाशिवरात्रि पर्व के बाद स्वतंत्रता दिवस है। बताते हैं कि 15 अगस्त के बाद एचपीडीए कि प्रवर्तन दल टीम बुलडोजर के साथ मैदान में उतरेगी और फिर अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा अपना रंग दिखाएगा। इसके साथ ही ऐसे भावनों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी जो बिना मानचित्र स्वीकृत कराएं निर्माण कर रहे हैं अथवा मानक के विपरीत निर्माण हो रहा है।
पता चला है कि फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, गढ़ रोड व अनुज विहार तथा शिवपुरी में निर्माणाधीन भवन और बुलंदशहर रोड पर प्राचीन शिव मंदिर के पीछे व ततारपुर गोल चक्कर के पास विकसित अवैध कॉलोनी एचपीडीए के निशाने पर है। इसके अतिरिक्त गढ़मुक्तेश्वर, बाबूगढ़, पिलखुवा में भी एचपीडीए का बुलडोजर अपना रंग दिखाएगा। इस बार के बुलडोजर की आवाज दूर तक गरजेगी और सुनाई देगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















