हापुड़, सीमन (ehapurnews.com: प्रीत विहार ब्लॉक ए की निवासी महिलाओं द्वारा उपाध्यक्ष कार्यालय में आकर उनके ब्लॉक में आ रही समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया जिसके क्रम में उपाध्यक्ष द्वारा प्रीत विहार याजना ब्लॉक ए का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण क सचिव प्रदीप कुमार सिंह एवं संबंधित अभियंतागण मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश प्रदान किय गये-
1. प्रीत विहार योजना ब्लॉक ए में कतिपय स्थानों पर सड़कों, नालियों, खाली पड भूखण्डों एवं पार्को में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ पाया गया तथा सड़कें व नालिया कतिपय स्थाना पर टूटी हैं। निर्देशित किया गया कि पार्कों, सड़कों एवं नालियों में पड़े कूड़े को 03 दिन के अन्दर हटवाया जाये तथा जिन रिक्त भूखण्डों पर कूड़ा एकत्र है, उनके स्वामियों को उस कूड़े को हटाने हेतु नोटिस निर्गत किया जाये। टूटी हुई सड़कों एवं नालियों के सुदृढीकरण हेतु नियमानुसार आगणन प्रस्तुत किया जाये।
(कार्यवाही- प्र० अधीक्षण अभियंता / संबंधित सहायक अभियंता/अवर अभियंता)
2. स्थानीय निवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि निकटवर्ती ग्राम अच्छेजा के कतिपय लोगों द्वारा सड़कों, नालियों, पार्कों आदि में कूड़ा डाल दिया जाता है तथा गांव की ओर से आने वाली गंदा पानी भी सड़कों एवं नालियों में भरा रहता है, जिससे काफी गंदगी रहती है तथा बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। निर्देशित किया गया कि ग्राम अच्छेजा की ओर से आने वाले गंदे पानी की निकासी हेतु जिला प्रशासन में संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित किया जाये तथा गांव की ओर से डाले जाने वाले कूड़े की रोकथाम हेतु बाउण्ड्रीवॉल बनाये जाने हेतु नियमानुसार आगणन प्रस्तुत किया जाये। (कार्यवाही- प्र० अधीक्षण अभियंता / संबंधित सहायक अभियंता/अवर अभियंता)
3. पार्क की बाउण्ड्री के निकट विद्युत पोल काफी झुका हुआ है, जिसे ठीक कराने हेतु विद्युत विभाग को पत्र प्रेषित किया जाये तथा जहाँ-जहाँ स्ट्रीट लाईट्स खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाये।
(कार्यवाही- संबंधित अधिशासी अभियंता / सहायक अभियंता)
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






















