👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को दो प्रकरणों में ध्वस्तीकरण और एक प्रकरण में सीलिंग की कार्रवाई की. धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के पास मेरठ रोड पर मंगल त्यागी द्वारा की गई 4500 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग, अनिल कुमार जैन द्वारा धीरखेड़ा में पुलिस चौकी के पास खसरा संख्या 811 से 815 पर की गई अवैध प्लाटिंग को एचपीडीए के अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया सोसाइटी भूखंड में बाला चौधरी द्वारा 500 वर्ग मीटर में अवैध रूप से निर्मित टीन शेड फैक्ट्री पर सीलिंग की कार्रवाई की. इस दौरान एचपीडीए के प्रभारी प्रवर्तन आरजी गर्ग, अवर अभियंता अंगद सिंह, देशपाल सिंह आदि मौजूद रहे.






















