
मानकों पर खरा न उतरने पर होटल,रेस्टोरेंट मालिक को मिलेगा नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में चल रहे होटल,रेस्टोरेंट तथा ढाबा आदि चैकिंग के दौरान मानकों पर खरे नही उतरे तो उन्हे नोटिस भेजा जाएगा।
जनपद हापुड़ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा एवं उनके निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन केंद्रों द्वारा जनपद के संचालित विभिन्न होटेलों,रेस्तरां क्लब आदि में सोमवार को अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता एवं प्रशिक्षण एवं मोकड्रिल/ ईवैक्यवैशन ड्रिल आदि का आयोजन किया गया I जिसमें हापुड़ में होटल शाइन एंड कैफे मेरठ रोड बाइपास,उत्सव होटल एंड रेस्टोरेंट रेलवे रोड, सिटी हार्ट एंड रेस्टोरेंट रेलवे रोड और सिटी प्लाजा होटल तथा पिलखुवा में रॉयल फूड महल, प्रिंस पान एंड फूड कोर्ट और तोमर फॅमिली टूरिस्ट ढाबा तथा गढ़मुक्तेश्वर में होटल कैलाश गेस्ट हाउस, होटल गंगा विला ब्रजघाट आदि सम्मिलित रहे जहाँ भवनों में कार्यरत प्रबंधन/कर्मियों को अग्नि से बचाव के उपाय बताए और अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी साथ ही पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था और निकास मार्ग सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया तथा अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले इस संबंध में भी बताया गया। इसके साथ सभी संस्थानों के प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा के समस्त उपायों को स्थापित और कार्यशील रखने हेतु भी निर्देशित किया तथा जिन भवनों में अग्निशमन मानक पूरे नहीं है उनको नोटिस निर्गत कर निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु भी निर्देशित किया जायेगा यदि मानक पूरे नहीं किए जाएंगे तो वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी I और नजदीकी अग्निशमन केंद्रों के संपर्क नंबर का भी प्रचार प्रसार किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन केंद्र को सूचना देने हेतु अवगत कराया गया I
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























