
👁 13 views Views
हापुड़: बुधवार तक सताएगी गर्मी, फिर बारिश की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गर्मी के जबरदस्त प्रकोप से लोगों का पसीना छूट गया है। वहीं बुधवार तक भीषण गर्मी को का प्रकोप लोगों को सताएगा जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
हापुड़ में पारा तेवर दिखा रहा है। सोमवार की सुबह से ही निकली तेज धूप की तपिश ने शहर वासियों को झुलसा दिया। लोग मजबूरन ही सड़क पर उतरे। संभावना है कि बुधवार तक भीषण गर्मी सताएगी और उसके पश्चात बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























