हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार की सुबह राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा. ऐसे में वाहनों की रफ्तार थम गई और गर्मी में सभी के पसीने छूट गए. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मंगलवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए पहुंचे. तीर्थ नगरी से मुरादाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था धरी की धरी रह गई. साथ ही बता दें कि किसी ने यू टर्न लेना भी चाहा तो कट बंद होने की वजह से वह यूटर्न नहीं ले पाया. तीर्थ नगरी में लगभग सभी कट बंद होने की वजह से लोगों को मजबूरन मोहम्मदाबाद गजरौला से यू टर्न लेना पड़ा. बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. जहां पुलिस प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं फेल साबित हो रही हैं.






















