हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर के एक अस्पताल में नवजात बच्चे सहित युवक की मौत होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अफसर हरकत में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2 अस्पताल, एक प्रसव केंद्र और क्लीनिक को सील कर दिया है।
गढ़मुक्तेश्वर नगर के नक्का कुआं रोड स्थित एक अस्पताल में 3 दिन पूर्व प्रसव कराने के लिए आई एक महिला के नवजात बच्चे के प्रसव के कुछ देर बाद ही मौत हो गई, उससे कुछ देर बाद ही महिला के देवर की भी इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर स्वजन सहित ग्रामीणों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने हंगामा कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ प्रवीण शर्मा, सीएचसी हापुड़ के प्रभारी दिनेश खत्री, परिचित तेवतिया, आनंद कुमार भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे टीम ने अस्पताल को बंद कराकर सील कर दिया साथ ही क्लीनिक को भी सील कर दिया। जबकि तहसील रोड स्थित एक अस्पताल में पहुंचकर वहां पर प्रसव के रूम को भी सील किया गया।
डिप्टी सीएमओ प्रवीण शर्मा ने सभी को संबंधित दस्तावेजों के साथ 24 घंटे में स्पष्टीकरण मागां गया है। नगर के दो अस्पताल, एक कलीनिक व एक प्रसव केंद्र रुम को सील किया गया है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099























