👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विकास भवन में आजादी के अमृत महोत्सव और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसनें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े समस्त कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व जिलाधिकारी अनुज सिंह ने स्टालों पर पहुँचकर अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक परीक्षित तेवतिया, आयुष्मान भारत योजना से राहुल कुमार, टी0 बी0 विभाग से जिला कार्यक्रम समन्वयक सुशील चौधरी उपस्थित रहे।























