
प्रेमी युगल से 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रेमी युगल से 20 हजार रुपए मांगने के आरोप में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने हेड कांस्टेबल गजेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मची है।
बताया जा रहा है कि 7 मार्च की देर रात थाना बहादुरगढ़ में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक सुनसान स्थान पर प्रेमी युगल को पकड़ लिया और ब्लैकमेल कर युवक से ₹20,000 की रिश्वत मांगी। मामले की शिकायत के बाद सीओ गढ़मुक्तेश्वर को हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभाग के कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बताया जा रहा है कि निजी कार में सवार एक पुलिसकर्मी व तीन सादे कपड़े पहने व्यक्तियों ने प्रेमी युगल को रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान उनकी वीडियो बनाई और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। प्रेमी युगल ने पुलिसकर्मियों से माफी भी मांगी लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक का मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस अपने कब्जे में ले लिया और 8 मार्च को दोनों को थाने बुलाया। 8 मार्च को युवक अपने परिचित के साथ थाने पहुंचा तो हेड कांस्टेबल के दिन थाना परिसर में बने आवास में ले जाकर उससे ₹20,000 की मांग की। युवक ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू हुई। गढ़मुक्तेश्वर सीओ स्तुति सिंह ने जांच की। जांच में हेड कांस्टेबल गजेंद्र पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल गजेंद्र को निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























