लाखों रुपए के जेवरात से भरा बैग हैड कांस्टेबल ने खोज निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस के एक हैड कांस्टेबल ने जेवरात से भरे बैग को खोज कर उसके मालिक को सौंप दिया। हैड कांस्टेबल की ईमानदारी की यह मिसाल अन्य के लिए प्रेरणादायी है। हैड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार हापुड़ की एस.एस.वी. पुलिस चौकी पर तैनात है।
जानकारी के अनुसार विश्वास नगर शाहदरा दिल्ली निवासी राहुल की थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मोहल्ला शिवनगर में उसकी ससुराल है। वह बाइक पर सवार होकर ससुराल आया था। रविवार को बाइक पर सवार होकर वह सास के साथ वापस जा रहा था। रास्ते में, बाइक पर रखा बैग कहीं गिर गया। बैग गिरते ही पीड़ित के होश उड़ गए क्योंकि उसमें सोने और चांदी के जेवरात रखे हुए था। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस पर पीड़ित कोतवाली
पहुंचा और पुलिस को बैग खोने की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने सभी मोबाइल गाड़ी और चौकी पर बैग खोने की सूचना दी। इस सूचना पर एसएसवी चौकी पर तैनात हैडकांस्टेबल सत्येंद्र कुमार बैग की तलाश में निकला तो दिल्ली रोड पर एसएसवी कालेज के पास उसे बैग मिल गया। बैग मिलने पर हैडकांस्टेबल कोतवाली पहुंचा जहां पीड़ित ने अपने बैग को पहचान लिया। बैग में रखे सभी आभूषण भी मिल गए। बैग मिलते ही पीड़ित ने हापुड़ पुलिस और हैड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार का आभार व्यक्त किया। पुलिस कर्मियों ने सत्येंद्र कुमार द्वारा किए जाए कार्य की सराहना की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























