
हरित जीवन न्यास ने शिवभक्तों की स्वास्थ्य सेवा के लिए शुरू की नि:शुल्क मोबाइल वैन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में कांवड़ यात्रा को लेकर हरित जीवन न्यास ने एक सराहनीय पहल की है। शिवभक्तों और कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए नि:शुल्क मेडिकल शिविर की शुरुआत की गई है। विधायक विजयपाल आढ़ती ने शनिवार को मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान हापुड़ से गुजरने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों को अब रास्ते में ही निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। हरित जीवन न्यास की ओर से शुरू की गई। मोबाइल मेडिकल वैन हापुड़ की प्रमुख सड़कों पर तैनात रहेगी।
हापुड़ की गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड, मेरठ रोड और दिल्ली रोड से गुजरने वाले कांवड़ियों को इस मोबाइल वैन के जरिए निशुल्क मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शनिवार को विधायक विजयपाल आढ़ती ने मोबाइल मेडिकल वैन को रवाना किया। इस मौके पर हरित जीवन न्यास के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























