
हापुड़ की सैफी सेवा फाउंडेशन ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का भव्य स्वागत
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):सैफी सेवा फाउंडेशन (रजि.) के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के मेरठ रोड स्थित अमन कॉलोनी में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले के प्रथम आगमन पर फाउंडेशन ने स्वागत किया गया।
समारोह में हापुड के वरिष्ठ पत्रकार निजामुद्दीन सैफी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर और शॉल उड़ाकर अभिनंदन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा एनडीए सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार की ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।
सामाजिक सौहार्द की दिशा में सार्थक पहल
यह कार्यक्रम क्षेत्र में सामाजिक विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित हुआ।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





















