
प्रेमी युगल की सैरगाह बना हापुड का अटल गौरव पार्क
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड तहसील चौपला से चंद कदमों की दूरी पर स्थित अटल गौरव पार्क आजकल प्रेमी युगल की सैरगाह का बढिया ठिकाना बना है और वे एकांत वास का जमकर लाभ उठा रहे है।ऐसे प्रेमी युगलों को भ्रमण पर आए लोगों की कोई परवाह नही है और वे तो अपनी-अपनी लीला में व्यस्त है।
हापुड में अटल गौरव पार्क की स्थापना यह सोचकर की गई थी कि महिलाए व पुरुष सुबह-शाम भ्रमण करके तथा झूलो पर कसरत करके स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। आज बडी तादाद मे महिलाए व पुरुष तथा बालक-बालिकाए सुबह-शाम भ्रमण पर आते है और स्वास्थ्य लाभ कर रहे है,परन्तु कुछ प्रेमी युगलों ने पार्क के वातावरण को दूषित किया हुआ है जिससे नागरिको मे रोष व्याप्त है।प्रेमी युगल की हरकत को रोकने मे चौकीदार भी निकम्मा साबित हो रहा है।ये प्रेमी युगल पार्क के परिक्रमा मार्ग पर लगी चेयर पर कब्जा कर लेते है और उनकी प्रेम लीलाएं ऐसे शुरू होती है,मानो उन्हे किसी का डर नही है।कई बार पार्क में आने वाले लोगो ने उन्हे टोका भी है,परन्तु वे नही मान रहे है,अपितु उनकी प्रेम लीलाओ की पींग बढ रही है।नागरिको की मांग है कि रोजाना शाम 8 बजे से 10 बजे तक पुलिस अवश्य गश्त करे ताकि भविष्य में होने वाली सम्भावित हादसे को टाला जा सके।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























