
बाबूगढ़: मंदिर व मकान में चोरी से हड़कंप, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों ने बीती रात एक मंदिर और एक घर को अपना निशाना बनाया। बीती रात चोर मंदिर में रखें दानपात्र के ताले तोड़कर उसमें से नकदी व अन्य सामान तथा पास स्थित मकान से गैस, सिलेंडर चुराकर फरार हो गए। रविवार की सुबह चोरी का पता चला जिसके बाद लोगों ने पुलिस के मामले से अवगर कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी में स्थित बाबूगढ़ गांव में दुर्गा कॉलोनी में मंदिर है जहां माता रानी, भगवान शिव, हनुमान जी, शनिदेव महाराज की प्रतिमाओं के पास रखे दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी चुरा ली। मंदिर में रखा बैटरा, घी, तेल, घंटा चुरा लिया और फरार हो गए।
वहीं चोरों ने पास स्थित अंकित कौशिक के मकान को भी अपना निशाना बनाया। शनिवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर गैस, एयर फ्रायर, आटा, घी, सिलेंडर आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। रविवार की सुबह जाग होने पर चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926























