
ददायरा रेलवे फाटक पर व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ददायरा रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर गांव निवासी 45 वर्षीय संतपाल प्रजापति पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र प्रजापति मिर्च-मसाले बेचने का काम करता था। वह शनिवार की शाम 4:00 बजे कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। इसी बीच शनिवार की शाम करीब 7:00 के आसपास परिजनों को सूचना मिली कि फाटक पर संतपाल प्रजापति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। फिलहाल यह आत्महत्या बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























