हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिछले कुछ दिनों से हापुड़ की हवा जहरीली बनी हुई है जिसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है। लोग मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। जनपद हापुड़ की हवा पिछले चार दिनों से जहरीली बनी हुई है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हवा की श्रेणी इन दिनों बेहद खराब श्रेणी में भी पहुंच चुकी है। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 के अनुसार 298 दर्ज किया गया। यदि 15 नवंबर की शाम 5:00 बजे की बात करें तो हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 312 पहुंच गया था जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह हापुड़ की हवा जहरीली बनी हुई है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430























