
हापुड़: ट्रैक्टर-टेंपो की भिड़ंत में एक महिला की मौत, सात घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर शाम ट्रैक्टर और टेंपो की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम मुदाफरा से गोहरा जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेंपो में सवार महिलाएं असौड़ा स्थित कोल्ड स्टोर में काम करके अपने गांव मुदाफरा लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
हादसे में करीब 60 वर्षीय जगवीरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में सविता पत्नी विक्रम, सविता पत्नी लोकेश, मंगलू पत्नी मंगल, जयवती पत्नी सोनू, सुशीला पत्नी शोभाराम, रितु पत्नी उमेश, ओमवती पत्नी जबर सिंह घायल हो गई जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर व टेंपो को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया। पुलिस की जांच जारी है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















