
नवरात्र, दशहरा, एमएलसी चुनाव एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले की व्यवस्थाओ पर विचार
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में आगामी शारदीय नवरात्र , दशहरा पर्व, एमएलसी चुनाव एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस वअन्यअधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दशहरा पर्व पर सभी दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला मैदानों एवं विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। एमएलसी चुनाव – निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो, मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।
कार्तिक पूर्णिमा मेला -मेला स्थल पर स्नान घाटों की बैरिकेडिंग, गोताखोर, नाव, पेयजल, शौचालय एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए।
सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















