
हापुड़ के उद्यमियों का जनसेवा के प्रति समर्पण भाव पर मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता व सचिव सोनू चुग को अलग-अलग पत्र भेज कर उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि किसी भी लोकतांत्रिक समाज की शक्ति उसके उन नागरिकों से बढ़ती है जो निस्वार्थ भाव से समाज हित में कार्य करते हैं, आप जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। हापुड़ के दोनों उद्यमियों का जन सेवा के प्रति समर्पण भाव के प्रति आभार जताया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















