
हापुड़: आर्य नगर में देखिए भ्रष्टाचार का डेढ़ फीट गहरा गड्ढा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर में भ्रष्टाचार का गड्ढा देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। सड़क खोदने के बाद जब यहां सीमेंट लगाया तो मिट्टी लगाकर खानापूर्ति की गई। सड़क का कुछ-कुछ हिस्सा धंसने लगा है जिसकी वजह से डेढ़ फीट गहरा गड्ढा हो गया है। ऐसे में लोगों ने भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। हालांकि लोगों ने गड्ढा भर दिया है। क्षेत्र वासियों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में जांच कर कार्रवाई के साथ-साथ ठेकेदार के भुगतान रोकने की भी मांग की है।
हापुड़ के आर्य नगर में कुछ दिन पहले सड़क को किसी कारण खोदा गया था जिसके बाद सीमेंट डालकर सड़क के इन गड्ढों को भरा गया। आपको बता दें कि कुछ दिनों में यह सड़क धंसने लगी और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। इस गड्ढे में लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं जिन्होंने फिलहाल गड्ढे को अस्थाई रूप से भर दिया है। लोगों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























