
PHC अलीपुर में CMO का छापा: ड्यूटी से नदारद नर्स पर गिरी गाज, मांगा गया जवाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):” जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. किशोर कुमार आहुजा लगातार सख्त नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जब CMO ने गांव अलीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का औचक निरीक्षण किया, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र से स्टाफ नर्स नदारद पाई गईं। इस लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए CMO ने मौके पर मौजूद स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, दवाइयों के स्टॉक और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने पर CMO ने स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं और उनसे लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है। CMO ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















