
हापुड़ का लाल चमका: CDS परीक्षा में 51वीं रैंक लाकर यश पवार बने लेफ्टिनेंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):”जनपद हापुड़ के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल के पूर्व छात्र यश पवार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की CDS-2025 परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 51वीं रैंक हासिल की है। इस शानदार सफलता के साथ ही उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हो गया है। वर्तमान में यश देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
“स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यश शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017-18 में इसी स्कूल से 12वीं (विज्ञान वर्ग) की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से पास की थी। पढ़ाई के साथ-साथ उनमें बचपन से ही देश सेवा और सैन्य क्षेत्र में जाने का एक जुनून था, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर सच कर दिखाया है।”
“स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यश की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की एक बड़ी प्रेरणा है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर संजय कृपाल, विजेंद्र माहेश्वरी, अनिल कुमार अग्रवाल, स्वाति गर्ग, पूनम अग्रवाल और रवींद्र माहेश्वरी समेत पूरे स्कूल परिवार ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।”
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















