नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा हापुड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने आवागमन की सुगमता के लिए नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे से हापुड़ को जोड़ने का निर्णय लिया है जिसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। यह एक्सप्रेसवे नया ग्रीन फील्ड हाईवे होगा और इसकी लम्बाई 380 किमी लम्बी होगी। इस हाईवे से हापुड़, बुलंदशहर, फर्रूखाबाद सहित दस जिले जुड़ेगे।
नोएडा से कानपुर को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस सड़क को हापुड़ के जोड़ने के लिए 60 किलोमीटर लम्ब कनेक्टर रोड भी बनेगी। पहले कानपुर से हापुड़ के बीच एक्सप्रेसवे की योजना थी, अब उसमें बदलाव किया गया है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ध्यान में रखकर यह परिवर्तन किया गया है। एनएचएआई के इंजीनियरों ने प्रारंभिक स्तर पर डीपीआर तैयार कर ली है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























