हापुड़: देर शाम वैलनेस अस्पताल हुआ सील










हापुड़: देर शाम वैलनेस अस्पताल हुआ सील

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा पर स्थित वैलनेस हॉस्पिटल पर महिला का सामान्य प्रसव होने के बाद बिना अनुमति उसकी बच्चेदानी निकालने का मामला सामने आया है जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन किसान सभा ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन ने सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया। प्रदर्शन के बाद अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सील किया गया।

ज्ञात हो कि गर्भवती महिला गुड़िया को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे वैलनेस अस्पताल में भर्ती कराया था। सामान्य प्रसव होने के बाद चिकित्सकों पर रक्तस्राव नहीं रूका। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला के पति को खून लेने के लिए भेज दिया और बिना अनुमति के गुड़िया का ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकाल दी। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई जिसका असर सीधे-सीधे उसकी किडनी और गुर्दे पर हुआ। फिलहाल पीड़िता वेंटिलेटर पर है। मामले की शिकायत सीएमओ कार्यालय में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया और मांग पूरे ना होने पर अनिश्चितकालीन धरने का बिगुल बजा दिया। देर शाम सीएमओ ने नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा को भेज कर अस्पताल के ओटी को सील कर दिया।

सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!