
हापुड़: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, बीती रात आई आंधी तो दिन में निकली तेज धूप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बीती रात मौसम ने करवट ली जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हल्की बारिश हुई तो गुरुवार की दोपहर में तेज धूप निकल आई। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है जिसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ा है। चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
बुधवार की रात अचानक बिजली कड़कने लगी। हल्की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच मौसम ने फिर से करवट ली और तेज धूप निकल आई। हालांकि इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























